
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में दोआबा खालसा सीनियर स्केंडरी स्कूल लाडोवाली रोड में बच्चों को फल स्वीट्स व स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में प्रधान पवन कुमार गर्ग ने आपने जन्मदिन पर सहयोग किया।उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ने कहा कि अलायंस क्लब जालंधर समर्पण समाज व मानवता की सेवा के लगातार प्रोजेक्टस कर रहे हैं, युनीक होम में प्रोजेक्ट, फूड फार हंगर, जरूरतमंदों के आंखों के ऑपरेशन, बच्चो को स्टेशनरी काबिले तारीफ है। सीनियर वाइस प्रधान विनोद कुमार कौल ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रथम ऐली लेडी कमलेश गर्ग, उप गर्वनर प्रथम एन के महेंद्रू,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर,दया कृष्ण छाबड़ा,सचिव अशोक बजाज,सीनियर वाईस प्रधान विनोद कुमार कौल,जयदेव मल्होत्रा,नरेंद्र शर्मा,लोकेश बजाज,अशोक मेहता,गुलजारी लाल गुप्ता,ऐ के बहल,नंदनी गर्ग,प्रिसिंपल हरमिंदर सिंह अटवाल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।