अलायंस लायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान संजीव गंभीर व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम पी एस बिनाका की अगुवाई में संजीवनी होम मॉडल टाउन में रेफ्रिजरेटर भेंट किया ।बिनाका ने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है ,सही अर्थों में समाज सेवा के कार्य सभी समर्पण सदस्य तन मन धन से कर रहे हैं और मैं इन सभी की अच्छी सेहत के लिए कामना करता हूं ।कैबिनेट सेक्ट्री राजेश साहनी ने भी संबोधित किया ।बिनाका साहब के जन्मदिन की खुशी के उपलक्ष में यह 7वां प्रोजेक्ट था गोपाल कृष्ण लूंबा को उनके जन्मदिन पर सन्मानित किया गया ।पी आर ओ जय देव मल्होत्रा ने मेहमानों व आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया इस मौके पर सचिव लोकेश बजाज, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण लूंबा ,पीआरओ जय देव मल्होत्रा, रीजन चेयरपर्सन केवल शर्मा ,सीनियर सदस्य मनोहर लाल गुप्ता, जगन नाथ सैनी,विनोद कुमार कौल,गुलशन कपूर ,नरेंद्र शर्मा ,प्रदीप शर्मा ,हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, गुलजारी लाल गुप्ता व खुशपाल सिंह उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।