
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट स्लोगन *मानवता की सच्ची सेवा* फूड फार हंगर के तहत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में एक जरूरतमंद दिव्यांग विधवा औरत को बच्चों को पढ़ने के लिए स्टेशनरी, रोजमर्रा काम आने वाला सामान व राशन भेंट किया। इस प्रोजेक्ट में ऐली आर के सेठ ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान संजीव गंभीर ने कहा कि समर्पण क्लब कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में समाज व मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है।दीन दुखियों की मदद हर ईन्सान को करनी चाहिए। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू ,रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव पी के गर्ग, पूर्व प्रधान केवल शर्मा ,संजीव गंभीर ,विनोद कुमार कौल,आई एम सेतिया व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।