
करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रधान आकाश चौहान ने इस इलाके के समाज सेवक अशोक बजाज को करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन जालंधर जिले के सचिव नियुक्त किया है । नियुक्ति के लिए बजाज ने राष्ट्रीय प्रधान आकाश चौहान व पंजाब प्रधान डॉक्टर हरदयाल सिंह पन्नू का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार खत्म करना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना है । जिला प्रधान कुलविंदर फुल्ल के साथ मिलकर काम करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ व नशे के खिलाफ लहर चला कर नौजवान पीढ़ी को बचाने के लिए कार्य किए जांऐगे। जालंधर जिले और तहसीलों में संस्था की शाखाएं शुरू कर के नशे व भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाऐगा।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।