उत्तर प्रदेश : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा थाना अरौल क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे हुआ। इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार मौके पर और नजदीकी अस्पतालों में किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की, चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की और डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।