जालंधर: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 24, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, तृतीया, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 32, जिल्हिजा 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 14 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग अपराह्न 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 05 बजकर 38 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय का समय 14 जून 2025 : सुबह में 5 बजकर 22 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय 14 जून 2025 : शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 14 जून 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 14 जून 2025 :
सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक।
आज का उपाय : आज पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा सूर्योदय से पहले करें।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।