दिल्ली: नवंबर का महीना शुरू होते ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं। इनमें आधार कार्ड, बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, LPG, GST और सरकारी पेंशन योजनाएं शामिल हैं। कुछ बदलाव राहत देने वाले हैं तो कुछ आपके खर्चों को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं 1 नवंबर से लागू होने वाले इन 7 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार सेयूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ने बड़ा कदम उठाते हुए बच्चों के आधार कार्ड अपडेट पर लगने वाली ₹125 की फीस खत्म कर दी है। अब 1 साल तक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त में होगा। वयस्कों को हालांकि अब भी बदलाव के लिए फीस देनी होगी1 नवंबर से सरकार नए दो-स्लैब GST सिस्टम को लागू करने जा रही है। पुराने 5%, 12%, 18% और 28% वाले चार टैक्स स्लैब खत्म किए जाएंगे। अब केवल दो मुख्य स्लैब होंगे — एक आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के लिए, दूसरा लक्जरी और “सिन गुड्स” के लिए (जिस पर 40% टैक्स)। सरकार का दावा है कि इससे टैक्स स्ट्रक्चर सरल और पारदर्शी बनेगा, जबकि व्यापारियों को कंप्लायंस का बोझ कम होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के तहत अब एक बैंक अकाउंट, लॉकर या सेफ कस्टडी आइटम में चार तक नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं। पहले केवल एक ही नॉमिनी की अनुमति थी। साथ ही अब नॉमिनी जोड़ने या बदलने की प्रक्रिया ऑनलाइन और पेपरलेस कर दी गई है। यह बदलाव अचानक मृत्यु या विवाद की स्थिति में परिवार को फंड तक आसान पहुंच दिलाने में मदद करेगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।