जालंधर : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग 22 महीने से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। सर्व प्रथम वैदिक रीति अनुसार गौरी गणोश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन मुख्य यजमान अमरेंद्र कुमार शर्मा से सपरिवार हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि लोग संसार में रहकर कभी सुख तो कभी दुख भोग रहे हैं। यह सुख और दुख न चाह कर भी हमें भोगने पड़ते हैं इन्हें भोगने के लिए हम परतंत्र हैं। यह इसलिए क्योंकि हम उस आत्म वस्तु को भूल गए है जिसमें सुख और दुख दोनों ही नहीं भासते हैं। आत्म तत्व का ज्ञान हो जाने पर सुख और दुख का कोई तात्पर्य नहीं रह जाता है। यह तब तक ही हमें प्रभावित करते हैं जब तक हम शरीर को भी आत्मा समझकर संसार में भटक रहे हैं अपने आपको स्थूल सूक्ष्म शरीरों से परे आत्मा के रूप में जैसे ही आप जानेंगे वैसे ही सुख-दुख पीछे छूट जाएंगे। उन्होने आगे कहा कि भगवान अनेक रूप धारण कर धर्म की रक्षा के लिए आते हैं। धर्म रक्षा के साथ ही भगवान के अवतार का प्रमुख उद्देश्य लोक शिक्षा होता है। नवजीत भारदज ने आगे कहा कि मां बगलामुखी धाम में नवरात्र के शुभ अवसर पर मां नवदुर्गा जी के निमित्त 22 मार्च से 30 मार्च तक मंदिर परिसर में रोजाना हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है सभी मां भक्त सादर सपरिवार आमंत्रित है हवन यज्ञ सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा कोई भी भक्त इसमें सम्मिलित हो सकता है।30 मार्च दिन गुरुवार को हवन यज्ञ की सम्पूर्ण आहुति एवं कन्या पूजन किया जाएगा।

इस अवसर पर रविन्द्र बांसल,राकेश प्रभाकर, श्रीकंठ जज, समीर कपूर,रवि जंडूसिंघा, गितेश, हैरी शंकर शर्मा, विक्र म भसीन, संजीव सोंधी, प्रिंस कुंडल, अनिल चड्डा,रोहित भाटिया, गौरव कोहली,राजेंद्र कत्याल,बलवंत बाला, मुनीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,रोहित बहल, एडवोकेट राज कुमार, मोहित बहल, अशोक शर्मा, विक्रांत शर्मा, गोपाल मालपानी, राघव चढ्ढा, अश्विनी शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश चौधरी, अमरेंद्र सिंह,संजीव सांवरिया, मुनीश शर्मा, यज्ञदत्त, राकी,बावा जोशी, पंकज,करन वर्मा, राजेश महाजन, संजीव शर्मा, गुप्ता,मानव शर्मा, राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, पंकज, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, साबी,अभिलक्षय चुघ,लक्की,वावा खन्ना, सुनील जग्गी,प्रिंस,पंकज, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।