फगवाड़ा  (शिव कौड़ा) शहर के वार्ड नंबर 48 में आम आदमी पार्टी जिला कपूरथला लीगल सेल के प्रधान नितिन मिट्टू के कार्यालय का उद्घाटन आम आदमी पार्टी जिला कपूरथला के प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन द्वारा किया गया। इस दौरान पार्टी के जिला सचिव डा. जतिन्द्र सिंह परहार व जिला कैशियर हरजिन्द्र सिंह विर्क भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। एडवोकेट नितिन मिट्टू ने बताया कि इस दफ्तर में फगवाड़ा के लोग प्रशासन से संबंधित अपनी समस्याओं बारे मिल सकते हैं जिनका उपयुक्त हल करवाया जायेगा। दफ्तर के उद्घाटन के अवसर पर श्री दुर्गा अष्टमी और श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में नजदीक ही स्थित माता मनसा देवी मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में खीर पूरी का लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर एडवोकेट जतिन्द्र ठाकुर, केविन सिंह, तविन्द्र राम, भुपिन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह, प्रिंस घई, सोनी वालिया, राजा कौलसर, एडवोकेट गुरदीप संगर, पुनीत शर्मा, हरिन्द्र कौल, विशाल कौल आदि भी उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।