नई दिल्ली। दिल्ली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पंजाब के आप विधायकों के साथ मीटिंग खत्म हो गई। जिसकी जानकारी देते हुए सीएम पंजाब भगवंत मान ने बताया कि पंजाब के साथियों ने दिल्ली में चुनाव के दौरान बहुत मेहनत की। जिसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया गया। उन्होंने ग्राउंड लेवल पर काम किया। पार्टी ने उनका आभार प्रकट किया। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है। जिसमें सड़कों, शिक्षा, हेल्थ, टोल प्लाजा जैसे काम है। आज भी दिल्ली के लोग आप सरकार के कामों को याद करते है। हार जीत होती रहती है। पंजाब में बहुत काम हो रहे है। मिलकर काम करना है। हमारी पार्टी काम के लिए जानी जाती है। न कि गुंडागर्दी व पैसे बांटने वाली राजनीति करते है। पंजाब को दो साल शेष है। पंजाब को देश का रोल माडल बनाया जाएगा। हर तरफ से माडल बनाकर देश को दिखाएंगे। उम्मीद है हमारे वालंटियर्स डेडीकेटेड है लालच वाले नहीं है और न ही दिहाड़ी वाले है। पंजाब ने हमेशा ही देश में अग्रणी भूमिका अदा की है।आप पार्टी ग्रांडड से निकली है व हमारे नेता वर्कर कोई खानदानी सियासती नहीं है। पंजाब में देश की बड़ी कंपनियां निवेश करना शुरू कर चुकी है। बड़े लेवल पर काम हो रहा है। बिना भ्रष्टाचार के पचास हजार नौकरियां दी जा चुकी है। प्रताप सिंह बाजवा के जवाब में कहा कि वो तीन साल से यह कह रहे है। वह अपने की चिंता करें। यह उनकी फिदरत है। पंजाब का ला एंड आर्डर कई राज्यों से बेहतर है। ऐसा न होता तो बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश न करती है। हम पुलिस अधिकारियों से लगातार मीटिंग करते रहते है। हमने अपने खून पसीने से पार्टी बनाई है। कांग्रेस में आने जाने का कल्चरल है। वह तो आप के हार पर ढोल बजा रहे है। व लोग उनका जीरो आने पर मजाक उड़ा रहे है। हमारे यहां कोई बदले वाली राजनीति नहीं है। पुलिस में हमारा कोई दखल नहीं है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में भारी गुंडागर्दी व पैसा बांटा गया। चुनाव आयोग को शिकायतें की लेकिन कोई एक्शन नहीं है। हालांकि परिणाम सिर माथे पर है। पंजाब में कई चुनाव हुए । सब आराम से हुए। सीएम ने कहा कि हमने हर गांरटी पूरी की है व बिना गारंटी के भी काम किए है। जिसमें टोल प्लाजा बंद करना व मल्टीपल पैंशन को बंद करवाया। जनता के टैक्स का पैसा जनता को देना ही मकसद है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।