जालंधर 13 नवंबर : आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल  से जालंधर कैंट के हल्का इंचार्ज और जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने अपने हल्के बारे तथा पंजाब के अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी की तरफ से भरपूर योगदान मिला तथा आने वाले समय में पंजाब के राजनीतिक समीकरणों पर रोशनी डालने का वादा किया। उन्होंने बताया कि केजरीवाल जी ने उनकी पार्टी के प्रति योगदान की भरपूर सराहना की तथा उनकी कारगुजारी से बहुत प्रभावित हुए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।