फगवाड़ा 20 अप्रैल (शिव कौड़ा) इंडियन ऑयल की तरफ से आम लोगों को पैट्रोलियम पदार्थों का कम प्रयोग करके पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन स्थानीयनई दाना मंडी होशियारपुर रोड फगवाड़ा में किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवक अनुराग मनखंड पूर्व पार्षद शामिल हुए। उन्होंने साइकिल रैली को रवाना करते समय अपने संबोधन में कहा कि पैट्रोलियम पदार्थ भी अन्य प्रकृतिक ोतों की तरह ही अनमोल हैं। जिनका सीमित प्रयोग करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ीयों को इनसे वंचित  होना पड़े। उन्होंने कहा कि दिन भर के की छोटेमोटे काम स्कूटरमोटरसायकल या कार की बजाय यदि साइकिल के द्वारा निपटा लिये जाएं तो वातावरण काफी हद तक दूषित होने से बचेगा। पेट्रोल डीजल की बचत भी होगी और इन पदार्थों पर खर्च होने वाले पैसे की भी बचत होगी। सबसे बड़ी बात है कि इससे हमारे शरीर की कसरत होगी और अनेक बिमारियों से बचाव होगा। इस अवसर पर इंडियल ऑयल कंपनी से पहुँचे सेल्ज अधिकारी अंकित नांगला  राघव गुप्ता ने बताया कि कंपनी की तरफ से समय समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते है। साइकिल रैली में फगवाड़ा के इंडियन ऑयल  डिस्ट्रिब्यूटरों ने उत्साह सहित भाग लिया

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।