जालंधर : पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। अगले तीन दिनों के भीतर राज्य में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। पंजाब में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम तेजी से बदल रहा है। प्री-मानसून बारिश से तापमान में गिरावट ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में पंजाब में मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह बारिश की संभावना भी जताई है।भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 से 25 जून तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है। 22 और 25 जून को बहुत भारी, 21 और 23 जून को भारी और 20 और 24 जून को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। साथ ही कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के मद्देनजर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और संगरूर में भी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।  पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।