दिल्लीउत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी की शुरुआती दस्तक का एहसास करा दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3–5°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि मध्य भारत में यह गिरावट 2–4°C तक रहेगी। IMD ने कहा कि यह ठंड का शुरुआती दौर है और इसके बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह से रातों में ठिठुरन बढ़ेगी। फिलहाल दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।