भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की मौत पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि “दुख की घड़ी” में ईरान के साथ खड़ा है।उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रायसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।