जालंधर: पंजाब में नवंबर महीना शुरू होते ही मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब में नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड पड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, नवंबर मीहने के पहले हफ़्ते में पंजाब को प्रदूषण से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 5 और 6 नवंबर को राज्य में गरज के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल विभाग ने अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह विक्षोभ 4 नवंबर से सक्रिय होगा। नवंबर के पहले सप्ताह में पंजाब में 2 दिन बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस बारिश से तापमान में भारी गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे राज्य में सर्दी के मौसम का आगमन होगा। पूर्वानुमान के अनुसार, जालंधर में 4 नवंबर की देर रात हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद 5 नवंबर को सुबह-सुबह गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं