गोवा: गोवा की राजनीति से बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई है। राज्य के अनुभवी नेता, वर्तमान कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है।रवि नाइक गोवा के एक वरिष्ठ राजनेता थे जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की सेवा की। उन्हें गोवा के राजनीतिक गलियारों में एक अनुभवी प्रशासक और जन-केंद्रित नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार भी संभाला था और वर्तमान में वे राज्य सरकार में कृषि मंत्री के पद पर कार्यरत थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।