उत्तर प्रदेश : श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 5 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। मृतकों में दंपती के साथ तीन बच्चे थे। पांचों शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर का है। यहां पर आज सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, सीओ भारत पासवान मौके पर जांच में जुटे हैं