जम्मू-कश्मीर : उधमपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें पाँच अमरनाथ यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना बट्टल के बल्लियां के पास हुई जहाँ एक ट्रक ने अमरनाथ यात्रा के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।उधमपुर स्थित सीआरपीएफ 137 बटालियन के करतार सिंह ने जानकारी दी कि “कार में आठ लोग सवार थे जिनमें से पाँच घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।” यह हादसा उस समय हुआ जब अमरनाथ यात्रा का 16वां जत्था जम्मू से पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहा था।