जालंधर : एक तरफ सरकारी सेहत केंद्रों में कोरोना वैक्सीन के लिए मारामारी है तो वहीं सड़क पर घूमते भिखारियों को ‘VIP ट्रीटमेंट’ मिलेगा। सेहत विभाग उन्हें ढूंढेगा और खुद रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके बाद उन्हें कोविड वैक्सीन का टीका भी लगाएगा। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को यह निर्देश भेजे हैं।  सिविल सर्जन डॉ. बलवंत सिंह ने कहा कि पिंगलाघर, दिव्यांग आश्रम व कुष्ठ आश्रम में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन की शुरुआत कर दी गई है  NGO की मदद लेकर सेहत विभाग सड़क पर घूमते भिखारियों की तलाश करेगा। फिर उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। दूसरे लोगों के लिए कोविड वैक्सीन लगानी हो तो आधार कार्ड जरूरी है। भिखारियों के लिए यह बंदिश नहीं है। आधार कार्ड या अन्य आइडेंटिटी कार्ड न होने पर भी उन्हें कोविड का टीका लगेगा। भिखारी सड़कों व चौक-चौराहों पर बिना मास्क घूम रहे हैं। वो भीख मांगते हुए लोगों के संपर्क में आते हैं। उनकी गाड़ियों को छूते हैं और करीब होकर बात करते हैं। ऐसे में भिखारियों से लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।