जालंधर:  हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के एन.एस.एस.
यूनिट ने कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी
के उत्साहवर्धक दिशा-निर्देशन में स्वच्छ भारत समर
इन्टरन्शिप में पूर्ण उत्साह से भाग लिया। इसके अन्तर्गत
छात्राओं ने पचास घंटों के कार्यवत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु
गांव जंडूसिंघा में स्वच्छता अभियान चलाया। इस
इंटरनशिप को दो भागों में विभाजित किया गया। प्रथम में
इन्फारमेशन, एजुकेशन एवं कमयूनिकेशन के अधीन कार्य किए
गए, जिस तहत छात्राओं ने स्कूल की छात्राओं को स्वच्छता के
तहत अमूल्य जानकारी प्रदान की। स्कूल में स्वच्छता अभियान
चलाया गया। दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित चित्र बनाकर
छात्राओं को जागृत करने का प्रयास किया गया। नुक्कड़
नाटक के जरिए भी छात्राओं को स्वच्छता के महत्व से
परिचित करवाया गया। द्वितीय वर्ग के अन्तर्गत सॉलिड वेस्ट
मैनेजमेंट पर ज्ञान प्रदान करने हेतु छात्राओं ने
गांवों में घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागृत किया।
प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंधता लगाने एवं प्लास्टिक
हमारे लिए कितना घातक है, जानकारी दी। इसी अधीन अधिक
से अधिक वृक्षारोपण, पेपर के व्यर्थ प्रयोग पर अंकुश, जन्म
दिवस या अन्य खुशी के अवसरों पर पेड़-पौधे भेंट करने का
ज्ञान प्रदान किया। गांव जंडूसिंघा के सरपंच ने भी

छात्राओं के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इसी उपलक्ष्य
में स्वच्छता अभियान तहत रैली निकाल कर भी जागृत अभियान
चलाया गया। कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय
सरीन जी ने वालंटियर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि
एच.एम.वी. संस्था सदैव समाजसेवी कार्यों में अग्रसर रही है।
स्वच्छता हमारे घर एवं देश के विकास के लिए अति आवश्यक
है। हमें अपना पूर्ण सहयोग देकर सदैव समाजसेवी कार्यों
में अग्रिम रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को
सराहनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इसी उपलक्ष्य
में डॉ. अंजना भाटिया (एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर) ने भी
छात्राओं को इस सराहनीय कार्य हेतु प्रोत्साहित किया।
श्रीमती वीना अरोड़ा (एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर) ने भी इस
हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपस्थित
सुश्री हरमनुपाल एवं श्रीमती पवन कुमारी (असिस्टैंट
प्रोग्राम ऑफिसर) ने भी छात्राओं को अग्रसर रहने
हेतु प्रेरित किया।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।