हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.ए. संगीत (गायन) सेमेस्टर तीन की छात्राओं ने पहला, दूसरा, तीसरा, आठवां व दसवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कु. हनु ने 400 में से 394 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. आंचल ने 393 अंकों से दूसरा तथा कु. रंजन व कु. हरप्रीत ने 388 अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कु. अनुष्का शर्मा ने 379 अंकों से आठवां स्थान तथा कु. गगन अरोड़ा ने 376 अंकों से दसवां स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ.  अजय सरीन संगीत विभाग की छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने परम पिता परमात्मा से छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर व तबला वादक  सनी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।