हंस राज महिला महा विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने प्राचार्या प्रो डॉ श्रीमती अजय सरीन की अध्यक्षता में मिलिट्री हॉस्पिटल जालंधर कैंट में भारतीय जवानों के लिए रक्तदान किया । एचएमवी के आर्मी विंग तथा एयर विंग के कैडेट्स ने एएनओ लेटिनेंट सोनिया महेन्द्रू के साथ जाकर इस मुश्किल घड़ी में रक्तदान किया । प्राचार्या प्रो डॉ अजय सरीन ने एनसीसी के इस कदम की भरपूर सराहना की तथा कहा कि देश की सेवा के लिए हर कोई सीमा पर नहीं जा सकता । परन्तु इस प्रकार के प्रयासों से भी देश की सेवा की जा सकती है । हम सभी को देश की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए । रक्तदान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है । हमारी सरहदों की सुरक्षा भी महिला अफसर कर रही है । हमें हर संभव उनकी मदद करनी चाहिए । इस अवसर पर वॉर वेटेरन कर्नल दीपक रामपाल, वीर चक्र अवार्डी, कमांडिंग अफसर कर्नल एमएस सचदेव, 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी जालंधर तथा कमांडिंग अफसर ग्रुप कप्तान मनीष कुमार, 1 पंजाब एयर स्क्वाड्रन जालंधर ने भी एनसीसी कैडेट्स के जज़्बे की सराहना की । कर्नल रामपाल ने कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाएं देश की सीमा पर तैनात है तथा हमें उनकी हर संभव सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए ।