एचएमवी : शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट वर्चस्व रखने वाली
उत्तरी भारत की गौरवान्वित संस्था हंसराज महिला
महाविद्यालय, जालंधर परिसर में आज नव-सत्र का
शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय
सरीन जी के प्रोत्साहनवर्धक दिशा-निर्देशन अधीन
ओरियटेशन प्रोग्राम से किया गया। जिसके अन्तर्गत
छात्राओं को संस्था के गौरवमय इतिहास से परिचित
करवाते हुए संस्था के अनुशासन, विभिन्न कोर्स,
स्कॉलरशिप, वैल्यूएडिड कोर्सिस, बड्डी ग्रुपस,
प्रशासनिक नियमों इत्यादि के बारे में विस्तृत
जानकारी दी गई। कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ.
(श्रीमती) अजय सरीन ने इस सुअवसर पर सर्वप्रथम
छात्राओं का संस्था में हार्दिक स्वागत किया एवं अपना
शुभाशीष देते हुए कहा कि इस गौरवपूर्ण संस्था का
चुनाव कर आपने अपने जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया
है। संस्था सदैव आपकी समस्याओं का समाधान करने
हेतु प्रयासगत रहेगी एवं भविष्य में आपके सपनों को
नई उड़ान देने के लिए सदैव सहायक रहेगी।
उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना
करते हुए उन्हें प्रगतिपथ पर अग्रसर रहने हेतु
प्रेरित किया। प्रोग्राम का शुभारंभ संस्था की
पर परानुसार डीएवी गान से किया गया। इस
उपरान्त प्रोत्साहनवर्धक वीडियो के माध्यम् से भी
छात्राओं को ज्ञान प्रदान किया गया। इस उपरान्त
सर्वप्रथम डॉ. (श्रीमती) आशमीन कौर, डीन- अनुशासन
समिति ने छात्राओं को संस्था के काऊंसलिंग सैल,
अनुशासन एवं आत्म-अनुशासन के बारे में विस्तृत चर्चा
की। तद्उपरान्त डॉ. (श्रीमती) कंवलदीप कौर, डीन-
अकैडमिक ने संस्था के नियमों, छात्राओं के
उत्तरदायित्वों एवं प्रशासनिक नियमों से छात्राओं
को अवगत करवाते हुए कहा कि संस्था सदैव आपके साथ है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।