
हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.एस.सी. फिजिक्स की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया। एम.एस.सी. फिजिक्स सेमेस्टर-3 की साहिबप्रीत कौर और किरण चौहान ने क्रमश: 8.55 और 8.23 एस.जी.पी.ए. के साथ यूनिवर्सिटी परीक्षा में पहला और दूसरा उच्चतम एस.जी.पी.ए. हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं और फिजिक्स विभाग के फैकलटी सदस्यों को बधाई दी।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।