हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वैलनेस) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में शीर्ष स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रौशन किया है। कु. हरनूर कौर ने 400 में से 372 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कु. प्रियंका ने 353 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान तथा कु. रीतिका ने 330 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ.  अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर कास्मेटालिजी विभाग से मुक्ति अरोड़ा,  अदिति व  मनप्रीत भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।