हंसराज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम द्वारा ‘स्वास्थ्य एवं पोषणÓ पर जागरूकता लेक्चर का आयोजन गांव गिल्ल में करवाया गया। यह आयोजन रेड रिबन एवं एनएसएस के सहयोग से करवाया गया। इसका उद्देश्य गांववासियों को संतुलित खुराक, स्वस्थ खानपान व बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक करना था। यूबीए टीम की सदस्या श्रीमती शैफाली कश्यप ने आर्गेनिक व होममेड खाने के महत्व पर प्रकाश डाला। रिटायर्ड मास्टर जगीर सिंह, सदस्य सरकारी स्कूल मैनेजिंग कमेटी ने भी कहा कि नशा मुक्त भारत समय की मांग है जिसमें भारत की युवा शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस आयोजन के बाद रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें ‘से नो टू ड्रग्सÓ के प्रति जागरूक किया गया। यूबीए कोआर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने गांव की सरपंच श्रीमती अमनदीप कौर व सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री सुरजीत सिंह का धन्यवाद किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने टीम के प्रयास की सराहना की। टीम के इंचार्ज सुश्री हरमनु, इंचार्ज एनएसएस व डॉ. दीपाली इंचार्ज रेड रिब्बन क्लब थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।