हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन में एन.एस.एस. यूनिट की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भारत सरकार अधीन योग अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें मुक्ति अरोड़ा, विभागाध्यक्षा कोस्मैटालोजी की अध्यक्षता में एन.एस.एस. वालंटियर्स ने योग अभ्यास किया एवं योग करने के फायदों से अवगत करवाया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रोग्राम आफिसर  वीना अरोड़ा की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी ने वालंटियर्स को योग के गुणों से अवगत करवाते हुए कहा कि योग न केवल आपको शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी प्रदान करता है। इसलिए योग को अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाए।  वीना अरोड़ा ने भी वालंटियर्स को योग के महत्व के बारे में बताया एवं योग के माध्यम से अपना जीवन सुखद बनाने हेतु प्रेरित किया।  मुक्ति अरोड़ा ने वालंटियर्स को विभिन्न योग अभ्यास करवाए एवं छात्राओं को योग के गुणों के बारे में बताया। एन.एस.एस. वालंटियर्स इस योग शिविर से काफी लाभान्वित हुए। उन्होंने अपने आगामी जीवन में इसे अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का प्रण लिया।

 

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।