एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में चल रही विभिन्न स्किल इन्हैंसमैंट कक्षाओं में विद्यार्थियों ने न केवल अपने भीतर छिपी हुई प्रतिभा को पहचाना बल्कि उसे निखारने का भी भरपूर प्रयास किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इन कक्षाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा यही उद्देश्य था कि +2 कर रहे विद्यार्थियों के पास परिणाम घोषित होने से पहले बहुत वक्त होता है कि वह अपने हुनर को तलाशते हुए उसकी तराश भी सके और वास्तव में विद्यार्थियों ने इन कक्षाओं में अपनी रुचि दिखाते हुए प्रत्येक विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। ‘स्केच एंड पेंट लाइक एन आर्टिस्ट’ स्किल इन्हैंसमैंट कक्षा में श्री हरमनजीत सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न आकारों, स्टिल लाइफ ड्राइंग, लैंडस्केप,पोट्रेट एंड स्केच तथा आयल एवं ऑयल पेस्टल रंगों की जानकारी हासिल की।’मॉडर्न मीडिया एंकरिंग एंड डिजिटल स्टोरी टेलिंग कक्षा में विद्यार्थियों ने श्री मोहित रूबल के निर्देशन में स्क्रिप्ट लेखन,वॉइस माड्यूलेशन,डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी हासिल की,’कत्थक एंड कंटेंपरेरी डांस’ में विद्यार्थियों ने श्री हितेन के निर्देशन में कत्थक नृत्य में भाव एवं ताल के महत्व के साथ -साथ कांटेंपरेरी नृत्य में सृजनात्मकता,शारीरिक हाव-भाव, लचीलापन एवं विभिन्न आधुनिक कोरियोग्राफिक तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त की। ‘रिकॉग्नाइज द सिंगर इन यू’ एवं स्किल डेवलपमेंट इन वेस्टर्न एंड इंडियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल में विद्यार्थियों ने डॉ सुमित सिंह, डॉ हरमीक सिंह एवं श्री संजीव के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, सेमी क्लासिकल,सूफी एवं लाइट म्यूजिक की बारीकियों को समझा।इसके साथ-साथ स्वर,अलंकार,राग एवं तालों की जानकारी भी हासिल की।विद्यार्थियों ने भारतीय वाद्य यंत्रों सितार एवं सारंगी के साथ-साथ पाश्चात्य वाद्य यंत्रों गिटार एवं पियानो को भी बजाने के गुरों की जानकारी भी हासिल की। के और इसके अंतर्गत विभिन्न स्केल्ज़,नोट्स एवं कोर्डज़ की जानकारी भी हासिल की। डॉ ढींगरा ने इन कक्षाओं का सफल आयोजन करने के लिए मैडम रजनी गुप्ता एवं डॉ सीमा शर्मा के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।