एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के सभी विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा ‘Laughs and Likes’ थीम के अंतर्गत ‘रील मेकिंग’, ‘पर्सनैलिटी रिफ्लैक्शन मिमिक्री’, ‘ओपन माइक’,’एड मैड’ शो प्रतियोगिताओं का आयोजन कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों के लिए किया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक प्रतियोगिता के दौर में सिर्फ क्लासरूम टीचिंग से ही हम विद्यार्थियों का पूर्णरूपेण विकास नहीं कर पाते इसलिए हमारे कॉलेज के सभी विभाग समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते हैं जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बड़े और उनमें सृजनात्मक का गुण भी आए। एड-मैड शो में निर्णायक की भूमिका कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की प्राध्यापिका मैडम गरिमा अरोड़ा, रील मेकिंग में निर्णायक की भूमिका मल्टीमीडिया विभाग से श्री अंकित गोयल, एवं पर्सनालिटी रिफ्लेक्शन मिमिक्री में निर्णायक की भूमिका जर्नलिज्म विभाग से श्री मोहित रूबल ने निभाई।विजित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।डॉ ढींगरा ने इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के प्राध्यापक डॉ निवेदिता खोसला,मैडम ऋतु सोहल एवं श्री मोहित रूबल के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा था कि वे भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहे।