जालंधर: श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया (अध्यक्ष, एपीजे एजुकेशन; सह-संस्थापक और चांसलर, एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी; अध्यक्ष और प्रेसिडेंट, एपीजे शिक्षा और धर्मार्थ फाउंडेशन) के संरक्षण में, एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के उभरते हुए खेल सितारों ने एक बार फिर जिला स्कूल खेलों 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से संस्थान को गौरवान्वित किया है। इन प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने हाल ही में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने माता-पिता बल्कि स्कूल का गौरव भी बढ़ाया ।
इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थी भव अग्रवाल ने 11 सितंबर 2025 को गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन, जालंधर में आयोजित वुशु प्रतियोगिता (-48 किग्रा, U-17 श्रेणी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता ।
इसी दिन जहां एक ओर गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स, जालंधर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता (U-14 श्रेणी) में गुरशान सिंह मान ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक तथा 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर उनके साथी देवनूर सिंह धालीवाल वाल ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भी रजत पदक जीत कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया।
केवल यहीं पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन पर विराम न देते हुए देवनूर सिंह धालीवाल ने जालंधर जिला स्कूल खेल योग प्रतियोगिता 2025-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक सिंगल श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल कर एक बार फिर से स्कूल का नाम रोशन किया।
इन शानदार उपलब्धियों के बाद, गुरशान सिंह और देवनूर सिंह को राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स तैराकी चैम्पियनशिप में जालंधर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों को कोच मिस्टर यादविंदर गुप्ता के सक्षम मार्गदर्शन में हासिल किया गया।
विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. राजेश चंदेल जी ने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी सराहनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।