एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल आदर्श नगर में कक्षा बारहवी के विद्यार्थियों के लिए शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया | रंग-बिरंगी पोशाकों में विद्यार्थी रूपी पुष्प एम. जी. एन. की बगिया में अपनी सुगंध बिखेर रहे थे और एम. जी. एन. के प्रांगण को महका रहे थे। अपने सपनों को साकार करने के लिए सफलता की सीढ़ियों पर निरंतर चढ़ते हुए तथा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए बड़े ही प्रसन्न नज़र आ रहे थे।

विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही मनमोहक और दिलकश अंदाज़ में अपने हुनर का प्रदर्शन करते पूरे आत्मविश्वास के साथ मॉडलिंग पेश की गई।

छात्रों की दिल कश अदाओं और सुंदर प्रस्तुतियों ने शो का दिल जीत लिया।

छात्रों द्वारा रैंप वॉक ने अपने स्टाइल और आत्मविश्वास से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्हें विभिन्न उपाधियों से प्रोत्साहित और सराहा गया।

मिस्टर एमजीएन – अंश चावला

मिस एमजीएन- हर्षिता नरूला

मिस्टर फर्स्ट रनर अप – गुरकीरत सिंह

मिस फर्स्ट रनर अप- स्तुति

मिस्टर सेकेंड रनर अप – अनुराग शर्मा

मिस सेकंड रनर अप- गुनीत

मिस्टर हाउते कॉउचर- तनिष्क

मिस हाउते कॉउचर- तुल्लिका

मिस्टर ब्वॉयंट स्माइल – सक्षम

मिस रेडियंट स्माइल – मिस अनहद कौर

मिस्टर हरक्यूलियन – पुष्पिंदर सिंह

मिस ग्लैमरस -फिजा मनचंदा

मिस्टर टाइगर वॉक- मानस

मिस कैटवॉक- मनमीत अरोड़ा

एम. जी एन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर के प्रिंसिपल स. के. एस. रंधावा तथा वाइस प्रिंसिपल स. गुरजीत सिंह ने विद्यार्थियों को जी-जान से मेहनत करने तथा लगन के साथ पढ़ाई करके अपनी मंजिल पर पहुँचने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर हैडमिस्ट्रेस  संगीता भाटिया तथा रेनबो विंग इंचार्ज  सुखम भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।