दिल्ली: शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान सोने को हुआ। कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹700 टूटकर ₹88,750 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह कीमत इसके अब तक के रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गई है। वहीं, चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई लेकिन इसका असर सोने की तुलना में कम रहा। गुरुवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹89,450 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भी भाव 700 रुपए गिर गया। इससे यह सोना 88,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण भी गिरावट आई है।वहीं स्थानीय बाजार में चांदी की भी कीमत में भी गिरावट आई। शुक्रवार को चांदी 300 रुपए गिरकर एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। गुरुवार को चांदी का भाव 1,00,300 रुपए प्रति किलोग्राम थावायदा कारोबार में एमसीएक्स पर अप्रैल आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 225 रुपए घटकर 85,799 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च आपूर्ति के लिए चांदी वायदा 283 रुपए की गिरावट के साथ 96,830 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।