बरनाला : गुरु नानक नगर में रहने वाले लखविंदर सिंह की जिंदगी एक कच्चे मकान की छत गिरने के कारण खत्म हो गई। उनकी उम्र सिर्फ 33 साल थी। इस दुखद हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। लखविंदर सिंह के 3 अन्य पारिवारिक सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक हालत के कारण फरीदकोट अस्पताल रैफर करना पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, लखविंदर सिंह ने करीब 6 महीने पहले अपने कच्चे मकान की खराब हालत के बारे में नगर परिषद बरनाला को जानकारी दी थी। उसने “कच्चे घरों के लिए आई सरकारी योजना” के तहत आवेदन भी दिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद ने उनकी अर्जी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि अगर समय पर लखविंदर सिंह को वित्तीय सहायता मिल जाती, तो शायद आज यह दुखद हादसा नहीं होता।