जालंधर:- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान नवीन कुमार से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित प्रभु भक्तों को प्रवचनों से निहाल करते हुए कहते है कि कोई भी कर्मों का फल प्राप्त किए बिना मुक्त नहीं हो सकता। कर्म के आगे किसी का जोर तथा रिश्वत भी नहीं चलती। कर्म एक स्वतंत्र सत्ता है और जीव को प्राणियों को कर्म करने का स्वतंत्र हक है और कर्म फल भी कर्म स्वभाव से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कर्म का फल कोई परमात्मा नहीं देता। व्यक्ति जो करता है, वही उसे मिलता है। अच्छे कर्म करता है तो अच्छा फल मिल जाता है, बुरे कर्म करता है तो बुरा फल मिल जाता है। पक्का हुआ आम कभी कड़वा नहीं हो सकता वो सदैव मीठा ही रहता है।
नवजीत भारद्वाज जी प्रभु भक्तों को कहते है कि इसी प्रकार से अच्छे कर्म का फल हमेशा सुखदायी होता है। इसलिए हमें सर्वदा अच्छे कर्म, श्रेष्ठ कर्म, उत्तम कर्म जिसमें आत्मा को सुख हो, आत्मा की मुक्ति हो और सर्वजन के लिए हितकारी हो। ऐसा श्रेष्ठ कर्म सदैव करना चाहिए। प्रभु महावीर इस संदर्भ में कहते हैं कि आत्मा स्वयं कर्ता है, स्वयं भोगता है। आत्मा स्वयं मित्र और स्वयं शत्रु है। इसी बात को कर्म योगी श्री कृष्ण कहते है कि कर्म करते जाओ फल की इच्छा मत करो।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा आपके द्वारा किए गए हर एक काम का फल आपको जरूर मिलता है। जिस तरह से एक बछड़ा अपनी मां के पीछे हमेशा चलता है। अगर वह झुंड में खो भी जाए तब भी अपनी मां को ढूंढ ही लेता है। उसी तरह कर्म होते हैं जो हमेशा मनुष्य के पीछे-पीछे चलते हैं। आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लें इससे कभी भी छुटकारा नहीं पा सकते हैं।
उन्होंने प्रवचनों को विराम लगाते हुए अंत में कहा कि बुरे कर्मों का त्याग करना चाहिए तथा अच्छे कर्म सदैव करने चाहिए। अच्छे कर्म करने पर भी अभिमान नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरपेक्ष भाव से अच्छे श्रेष्ठ कर्म सदैव करने पर परमात्मा की प्राप्ति होती है।
हवन यज्ञ के उपरांत श्री शनिदेव महाराज जी की आरती एवं लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज,राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर विवेक अग्रवाल,अमरेंद्र कुमार शर्मा,समीर कपूर,सरोज बाला,नरेश, सुभाष डोगरा, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,राकेश शर्मा,नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत,डॉ गुप्ता,संजीव शर्मा,मुकेश,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह,दीलीप, लवली, लक्की,जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल, भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।