गुरदासपुर: सीमावर्ती गांव बाऊपुर अफगाना में किसान के खेत से 2 पैकेट हैरोईन बरामद हुई है।जानकारी के अनुसार किसान जरनैल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बाऊपुर अफगाना अपने खेतों मे गेहूं की कटाई के बाद बचे अवशेष से तूड़ी बना रहा था कि उसे खेत में एक बैग मिला जिसमें से हैरोईन के 2 पैकेट बरामद हुए। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर बैग को कब्जे में ले लिया। कहा जा रहा है कि यह हैरोईन बीते समय में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई है जो अब हाथ लगी है। वहीं पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा सांझे तौर पर खेतों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।