नई दिल्ली। मानसून की राह देख रहे लोगों को भी मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून का इंतजार तेज हो गया है। वहीं, अब कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में भी प्री मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा।राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी रही। जबकि शाम को धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम में अचानक आई इस तब्दीली से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्ताह गर्मी और तापमान परेशान करेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तीन जून और चार जून को मौसम साफ रहेगा।मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। वर्तमान समय में प्री मानसून बिहार में सक्रीय है। अगले 48 घंटों में भी बिहार के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी की आशंका जताई है। साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक सुपौल, मोतिहारी, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा और दरभंगा के क्षेत्रों सहित बिहार के उत्तरी क्षेत्रों में सर्वाधिक बारिश होगी। अन्य भागों में कुछ कम बारिश हो सकती है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।