फगवाड़ा 25 अप्रैल (शिव कौड़ा) के.एल. चांद वैल्फेयर ट्रस्ट यू.के. की पंजाब इकाई की तरफ से स्थानीय बाबा फतेह सिंह नगर के एक जरूरतमंद व्यक्ति को उसके घर जा कर व्हील चेयर भेंट की गई। इसके अलावा परिवार को ईलाज के लिए नगद राशि भी भेंट की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रदेश कोआर्डीनेटर रजिन्द्र कुमार बंटी ने बताया कि उक्त व्यक्ति मेहनत मजदूरी का काम करता है और एक मकान का लैंटर खोलतेे समय हुई दुर्घटना में उसकी दोनों टांगें टूट गई थी। परिवार आर्थिक तौर पर काफ़ी कमजोर है और ट्रस्ट से संर्पक करके सहायता की गुहार लगाई थी। जिस पर ट्रस्ट के संस्थापक श्री. के.एल. चांद यू.के. की प्रेरणा तथा एन.आर.आई. भाईयों के सहयोग से यह प्रयास किया गया है। इस दौरान विशेष तौर पर पहुँचे पी.सी.आर. फगवाड़ा के सतनाम सिंह माधोपुर और ब्लड बैंक फगवाड़ा के प्रधान स. मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने ट्रस्ट के प्रयास की प्रशंसा की और खास तौर पर राजिन्द्र कुमार बंटी की सेवा भावना को सराहते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंदों के लिए सहायक होते हैं वहीं दूसरों के लिए भी प्रेरणा दायक बनते हैं। पारिवारिक सदस्यों ने रजिन्द्र कुमार बंटी के अलावा के.एल. चांद वैलफेयर ट्रस्ट की समूची टीम व गणमान्यों का इस प्रयास के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिंगारा राम, कैशियर आशा रानी, चंदन चक्क मंढेर, केल्विन चुम्बर, फकीर चंद रविदास नगर, लैक्चरर शीतल कुमार हीर, सुखविन्द्रसिंह राणा, परमजीत सिंह बसूटा, जसविन्द्र सिंह अकालगढ़, गुरनाम पाल प्रधान श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब अकालगढ़, चेतन बाहड़ मजारा, हरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।