चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तनखाहिया घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि श्रीनगर में शहीदी समारोह के दौरान मर्यादा का उल्लंघन करने के मामले में उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किया गया था। यहां स्पष्टीकरण के बाद जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि हरजोत सिंह बैंस ने अपनी गलती मान ली है और ये साफ हो गया है कि समारोह के दौरान मर्यादा का उल्लंघन हुआ था। इसके बाद हरजोस सिंह बैंस को धार्मिक सजा दी गई है। इसके चलते वह आज ही जन्मस्थान गुरुद्वारा गुरु का महल चलकर जाएंगे। वहीं गुरुद्वारा साहिब तक जाने वाले रास्तों को आने वाले समय में ठीक करवाएंगे। इसके बाद गुरुद्वारा कोठा साहिब में 100 मीटर चलकर जाएंगे। इस गुरु घर तक जाने वाले रास्ते की हालत सुधारने का काम करेंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।