कौन कहां से चल रहा आगे?

कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

मंडी से कंगना रनौत पीछे चल रही हैं।

बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं।

बारामती सीट से सुप्रिया सुले पीछे चल रही हैं।

बाड़मेर में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटिया आगे हैं।

शुरुआत में बढ़त बनाने के बाद अब INDIA गठबंधन NDA से पीछे हो गया है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार एनडीए 218 तो इंडी गठबंधन 180 सीटों पर आगे चल रहा है।

छत्तीसगढ़: शुरुआती रुझानों में भूपेश बघेल पीछे

 लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के परिणाम को लेकर लोगों में काफी बेसब्री है। यह देखना दिलचस्प होगा कि छत्तीसगढ़ की जनता इन 11 सीटों पर किसको अपना सांसद चुनती है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। जानिए छत्तीसगढ़ की सीटों कताजा चुनावी हाल।

बिहार में कौन चल रहा आगे

सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे चल रहे हैं।

पूर्णिया से पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती आगे बनी हैं।

पोस्टल बैलट के शुरुआती नतीजे

तमिलनाडु में कोयंबटूर से भाजपा प्रत्याशी के अन्नामलाई पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल पीछे चल रहे हैं

राजस्थान के जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आगे चल रहे हैं।

 

अमेठी में स्मृति ईरानी आगे

 शुरुआती रुझानों में अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। उनके सामने कांग्रेस की ओर से किशोरी लाल शर्मा हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में राहुल गांधी को हराकर जीतने वाली स्मृति ईरानी को कुछ एग्जिट पोल्स में हार मिलती दिखाई गई है।

08:17 (IST) 4 Jun 2024
इंडी गठबंधन 60 सीटों पर आगे

अब तक आए रुझानों के हिसाब से इंडी गठबंधन 60 और एनडीए 26 सीटों पर आगे चल रहा है।

नागपुर से नितिन गडकरी आगे

मतगणना की शुरुआत होने के बाद शुरुआती रुझानों के सामने आने की शुरुआत भी हो गई है। महाराष्ट्र की नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। वहीं, कल्याण से शिवसेना शिंदे गुट के श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।

UP से आया पहला रुझान, डिंंपल यादव ने बनाई बढ़त

: कई महीनों के चुनावी संग्राम के बाद लोकसभा चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। अब सभी की नजरें देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर हैं। सत्ता के गलियारों में एक पुरानी कहावत है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। शुरुआती रुझान में मैनपुरी से डिंंपल यादव ने बढ़त बनाई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

 लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना की शुरुआत होने के साथ पहला रुझान भी सामने आ गया है जिसमें विपक्षी इंडी गठबंधन को बढ़त मिली है। शुरुआती रुझानों में इंडी को 28 और एनडीए को 24 सीटों पर आगे दिखाया गया है।

08:05 (IST) 4 Jun 2024
चुनाव नतीजों से पहले ईंधन के दाम

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कुछ देर में आने वाले हैं। अब देखना ये है कि अगले कुछ घंटों में किस पार्टी की सरकार बनती है। पिछली बार की तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है या कांग्रेस इस बार जीत हासिल करती है। इसी बीच मंगलवार 4 जून 2024 को सरकारी तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए गए हैं।

Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना बस शुरू होने वाली है। मतगणना और परिणाम से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाने के लिए न्यूज24 पूरी तरह से तत्पर है। इसके लिए हर मतगणना केंद्र पर न्यूज24 के रिपोर्टर मौजूद हैं जो आपको हर अपडेट से सबसे पहले वाकिफ कराएंगे। चुनाव से जुड़ी हर अपडेट तुरंत पाने के लिए बने रहिए न्यूज24 के साथ।

Bihar Lok Sabha Chunav Results Live: लोकसभा चुनाव के बाद नतीजों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। देश की 543 सीटों पर जल्द ही गिनती शुरू होगी। बिहार की 40 सीटों पर भी सबकी नजर है। पिछली बार बिहार में बीजेपी ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। ऐसे में 2024 के आम चुनाव में आखिर बिहार की जनता किसको अपना संसदीय नुमाइंदा चुनेगी? ये देखना बेहद दिलचस्प होगा। बिहार की 40 सीटों पर लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें

07:41 (IST) 4 Jun 2024
चुनाव आयोग आज का पंच परमेश्वर: अखिलेश

Lok Sabha Election Result Live Updates: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतगणना की शुरुआत से पहले एक संदेश दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि आशा है चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता की गौरवशाली परंपरा आगे बढ़ाएगा और किसी भी तरह की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपना सम्मान बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ चुनाव आयोग ही है। जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी आगे  चल  रहे हे 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।