
झारखंड : गुमला जिले में बीते गुरुवार को एक कार और ट्रक की टक्कर हो जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 2 बजे बसिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वन चौकी के पास हुई। गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह ने बताया कि 5 लोगों को लेकर जा रही कार, चौकी के समीप बीड़ी पत्तों से लदे ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और घायल हुए 2 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”