जालंधर: गत दिवस अनुपमा कालिया, डीसीओ, जालंधर-1 और पुलिस स्टेशन रामा मंडी के पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मैसर्स नव फार्मा, लद्धेवाली रोड, जालंधर की दुकान का निरीक्षण किया और बिक्री खरीद रिकॉर्ड न दिखाने के कारण प्रीगैबलिन साल्ट युक्त दवाओं सहित लगभग 43085/- कीमत की 9 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त कर लीं।