नई दिल्ली। भाजपा आज अपना 42वां स्थापना दिवस  मना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने इस मौके पर भाजपा की स्थापना करने वाले नेताओं को याद किया है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी। शाह ने स्थापना दिवस के अवसर पर तीन ट्वीट किए हैं।अमित शाह ने कहा कि भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर खुद को तिल-तिल जलाकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। मोदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

शाह ने आगे कहा कि भाजपा की ये 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्र उत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है। साल 2014 से नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी शाह ने कहा कि साल 2014 से पहले गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी एक बड़ा संघर्ष था। नरेन्द्र मोदी जी के पीएम बनने के बाद भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट व स्वास्थ्य बीमा देने के साथ-साथ मुफ्त राशन देकर उनको एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का काम किया

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।