गुरदासपुर

पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर है। यहां गांव में कई राउंड फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंगर में तीन लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि गोली गांव के ही सरपंच ने चलाई है।जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के गांव फुलड़ा में गोली चलाई गई है। आरोप है कि गांव के सरपंच ने जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की है। इसमें तीन लोगों को गोली लगी है।बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर सरपंच ने गोली चलाई है। जमीनी विवाद को लेकर कई दिनों से गांव में झगड़ा चल रहा था, कहा जा रहा है कि आज सरपंच ने गोली चला दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।