हरियाणा: हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर परोल मिल गई है। इस बार उसे 40 दिन की परोल दी गई है। यह 14वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया है। कड़ी सुरक्षा के बीच वह रोहतक से सिरसा डेरा के लिए रवाना हो गया है।गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी।