जालंधर: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब निशान साहिब चढ़ाते समय एक सेवादार 80 फूट से नीचे गिर गया। सेवादार को गंभीर हालत में  एसजीएल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।  इसके साथ एक अन्य युवक के घायल होने की भी सूचना मिली है। घायल की पहचान सुक्खा (52) निवासी मोहल्ला अर्जुन नगर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि निशान साहिब चढ़ाते ट्राली की तार टूटने से हादसा हुआ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।