फगवाड़ा 30 अप्रैल (शिव कौड़ा) ह्यूमन राईट्स कौंसिल (इंडिया) की राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत ने आज फगवाड़ा के इतिहासिक गुरुद्वारा श्री सुखचैन साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नरिन्द्र सिंह और ग्रन्थी दलजीत सिंह की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत एवं उनके साथ पधारे गणमान्यों को को गुरु बख्शिश सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कौंसिल के जिला प्रधान आशु मारकंडा के कार्यालय चिराग एसोसिएट्स सुभाष नगर पहुंचने पर आरती राजपूत एवं उनके पति अश्वनी कुमार का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में आशु मारकंडा के अलावा जिला उप प्रधान संजीव कुमार मिंचू और तजिन्द्र बावा राष्ट्रीय प्रधान व्यापार सैल शामिल थे। आरती राजपूत ने इस दौरान कौंसिल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प एक गंभीर विषय है, जो मानव जाति के अस्तित्व और विकास के लिए आवश्यक है। यह एक ऐसा संकल्प है जो सभी मनुष्यों के लिए समान रूप से आवश्यक है और इसे व्यक्तिगत, सामाजिक और कानूनी स्तर पर अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प की आवश्यकता है। मानव अधिकार सभी मनुष्यों के लिए निहित अधिकार हैं, चाहे उनकी जाति, लिंग, राष्ट्रीयता, जातीयता, भाषा, धर्म या कोई अन्य स्थिति कुछ भी हो। मानव अधिकारों में जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, काम और शिक्षा का अधिकार और बहुत कुछ शामिल है। इस दौरान सभी सदस्यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए तत्परता से काम करने की शपथ ली। जिला प्रधान आशु मारकंडा ने विश्वास दिलाया कि नये सदस्यों को संगठन से जोड़ा जायेगा और योग्यता के आधार पर पद देकर टीम को और मजबूत बनायेंगे। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।