जालंधर, 2  मई:- हिंद की चादर नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश  पर्व सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पाठ किया और समूह विश्व को कोरोना से मुक्ति के लिए अरदास की। समूह स्टाफ ने छात्रों को गुरु जी के महान जीवन, बलिदान संबंधी जानकारी दी और उन्हें गुरू साहिब द्वारा दिखाए नेक रस्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। वाइस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को गुरु जी कुर्बानियों के बारे में बताते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सम्मान करने और मनुष्यता की सेवा करने का संदेश दिया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।