चंडीगढ़ः बुधवार को पूरा दिन धूप खिली रही लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए। शाम करीब 6 बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 3 दिन बारिश के आसार के साथ-साथ यैलो अलर्ट भी जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज हुआ। केंद्र के मुताबिक 3 दिन शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस-पास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 25 डिग्री तक जा सकता है।वीरवार को गरज के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।शुक्रवार को भी गरज के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 30 जबकि न्यूनतम 25 डिग्री तर रहेगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।