
जालंधर : नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की नीमा वूमेन फोरम पंजाब की तीसरी कार्यकारिणी समिति (ईसी) बैठक रविवार को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीणा गुंबर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा विषयों पर गंभीर मंथन के साथ होली उत्सव का रंगारंग माहौल देखने को मिला।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं भगवान धन्वंतरि को श्रद्धापूर्वक किया गया। राज्य अध्यक्ष डॉ. वीणा गुंबर ने बैठक का नेतृत्व करते हुए मंच की गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। महासचिव डॉ. रीना कक्कड़ ने सदस्यों का औपचारिक एवं हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बोर्ड ऑफ आयुर्वेदिक एवं यूनानी सिस्टम ऑफ मेडिसिन, पंजाब के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव गोयल उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि में डॉ. विनोता मेहता (सांसद सदस्य, नीमा), डॉ. उर्मि चौधरी (नीमा मंडल अध्यक्ष, जालंधर) एवं मंच पर डॉ. परमिंदर जांग (सचिव, नीमा जालंधर), डॉ. रश्मि शर्मा (कोषाध्यक्ष, नीमा जालंधर), डॉ. गीता सोढ़ी, डॉ. किरन सोनी, डॉ. अनिल माहेश्वरी, डॉ. विभा कक्कड़, डॉ. एस.पी. लांबा और डॉ. किरण सोनी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंडियन ट्रेडिशनल कैलेंडर का भव्य विमोचन रहा, जिसके लिए विशेष आयोजन किया गया था। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, होली उत्सव की महत्ता, तथा समाज सेवा में मंच की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
नीमा वूमेन फोरम पंजाब की 12 शाखाओं की महिला सदस्यों ने भाग लिया। होली उत्सव में सभी सदस्य रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। अंत में सभी ने होली के रंगों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।